Apni Jamin Online Kaise Dekhe: जो व्यक्ति बिहार में रहते हैं और अपनी ऑनलाइन ज़मीन देखना चाहते हैं, वे किस तरह से अपनी ज़मीन को Check कर सकते हैं, इसकी जानकारी हम आपको इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं।
जिन लोगों को अपना खाता नंबर या खेसरा नंबर नहीं पता है, वे भी ऑनलाइन अपनी ज़मीन को किस तरह से खोज सकते हैं, इसकी भी जानकारी हम आपको इस लेख में देने वाले हैं।इसलिए आप इस लेख को ध्यान से पढ़िए, ताकि आपको सभी Steps आसानी से समझ में आ सकें।
Apni Jamin Online Kaise Dekhe – Over View Table
लेख का नाम | Apni Jamin Online Kaise Dekhe |
राज्य | बिहार |
उदेश्य | ऑनलाइन अपना जमीन कैसे देखना हैं इसकी जानकारी देना |
प्रकिया | ऑनलाइन |
कैसे करें चेक | इस लेख में जानकारी दी हैं ध्यान से पढ़िए |
शुल्क | कोई शुल्क नहीं हैं |
ऑनलाइन जमीन देखने के लिए इनमें से एक जानकारी होनी चाहिए –
- खाता नंबर
- खेसरा नंबर
- जमाबंदी संख्या
- रैयत का नाम
Read Also..
Apni Jamin Online Kaise Dekhe
दोस्तों, जो तरीका मैं आपको बताने वाला हूँ, यह सिर्फ बिहार के लोगों के लिए है। इसलिए जो व्यक्ति बिहार के हैं और अपने दादा-परदादा या अपने नाम की ज़मीन खोजना चाहते हैं, वे इन Steps को Follow कीजिए।
-
अपने ज़मीन को देखने के लिए आपको land.bihar.gov.in पर जाना है।
-
आपके सामने पूरे बिहार का Map Open होकर आ जाएगा, इसमें से आपको अपना जिला Select करना है।
-
अब आपके सामने आपके जिला का Map Open हो जाएगा, इसमें से आपको अपने आंचल पर Click कर देना है।
-
आपके सामने एक नया Page Open हो जाएगा, जिसमें आपकी आंचल में आने वाले जितने भी मौजा हैं, उनका नाम दिख जाएगा। आपको अपना मौजा खोजकर उस पर Click करना है।
-
अब आपके सामने चार ऑप्शन रहेंगे –मौजा के समस्त खातों को देखें,खाताधारी के नाम से देखें,खाता संख्या से देखें और खेसरा संख्या से देखें
-
यदि आपके पास खाता संख्या और खेसरा संख्या है, तो आप उसी को Select करके अपना नाम खोल सकते हैं।
-
नहीं तो आपको खाताधारी के नाम से खोजना है, और यदि इससे भी नहीं मिलता है, तो मौजा के समस्त खातों पर Click करके जितने भी आपके मौजा में नाम हैं, वह दिख जाएंगे। उनमें से आपको अपना नाम या जो आपके परिवार में जिनके नाम से भी ज़मीन है, उनका नाम खोजना है।
-
आप जो भी विकल्प चुनना चाहते हैं, उसको चुनकर और खाता खोजें पर Click कर दीजिए।
-
इसके बाद आपके सामने जिनके नाम से भी ज़मीन है, उनका नाम और उनके पिता का नाम आ जाएगा और एक “देखें” बटन दिखेगा, उस पर Click कर देना है।
-
इसके बाद ज़मीन से संबंधित सभी जानकारी आपको दिख जाएगी।
इस तरह से आप अपनी ज़मीन को घर बैठे खोज सकते हैं।
यदि नाम से अपनी ज़मीन खोजने में आपको समस्या आ रही है, तो आप अपने दस्तावेज़ में से ज़मीन के खाता नंबर और खेसरा नंबर निकाल सकते हैं और फिर ज़मीन खोज सकते हैं।
यदि आपको Website Link नहीं मिल रही है, तो नीचे हम आपको Quick Link के सेक्शन में Bihar Land की Website का Link भी दिए हैं, जहाँ से आप Direct Click करके अपनी ज़मीन खोज सकते हैं।
निष्कर्ष
जिन लोगों को भी ऑनलाइन अपना ज़मीन खोजना नहीं आता था, उनके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि इस लेख के माध्यम से हमने आपको वे सभी तरीके बताए, जिससे कि आप अपनी ज़मीन को ऑनलाइन खोज सकते हैं। साथ ही, हमने यह भी जानकारी दी कि यदि आपके पास खाता नंबर या खेसरा नंबर नहीं है, तो किस तरह से आप अपने मौजा की लिस्ट निकाल सकते हैं।
मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा होगा। यदि लेख उपयोगी लगा, तो इसे अपने दोस्तों से भी Share कीजिए।धन्यवाद!
Quick Links
FAQs
बिहार में ज़मीन कैसे चेक कीजिए?
यदि आपकी ज़मीन बिहार में है तो आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के Official Website पर जाकर रजिस्ट्री का नाम, खाता संख्या या खेसरा संख्या से अपनी ज़मीन की जानकारी देख सकते हैं।
ज़मीन के मालिक का नाम कैसे पता कीजिए बिहार में?
यदि आपको किसी विशेष ज़मीन की जानकारी देखनी है तो आपको उस ज़मीन का खेसरा नंबर या खाता नंबर पता होना चाहिए। उसके बाद आप भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के Official Website पर जाकर खाता नंबर से खोज सकते हैं और देख सकते हैं कि उस खाता नंबर से कौन से व्यक्ति का नाम दर्ज है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।