How To Link Bank Account With NPCI:दोस्तों, यदि आपका बैंक अकाउंट NPCI से लिंक नहीं है, तो आपके अकाउंट में जो भी पैसा, सरकारी योजना, गैस सब्सिडी, स्कॉलरशिप इत्यादि के तहत आने वाला होगा, वह रुक जाएगा। तो सवाल यह है कि हमारा बैंक अकाउंट NPCI से लिंक है या नहीं, यह कैसे पता करें? और यदि एक से अधिक अकाउंट हैं, तो किस अकाउंट से NPCI लिंक है, यह कैसे पता करें?
साथ ही लेख के अंत में मैं आपको बताऊंगा कि बैंक अकाउंट से NPCI कैसे लिंक करें। यदि आपके परिवार में किसी का सरकारी योजना के तहत पैसा, सब्सिडी, स्कॉलरशिप इत्यादि आता है और आपको NPCI से संबंधित जानकारी नहीं है, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़िए।
How To Link Bank Account With NPCI: Overview
आर्टिकल का नाम | How To Link Bank Account With NPCI |
उद्देश्य | NPCI से Bank Account लिंक करने की प्रक्रिया समझाना |
फीस | कोई शुल्क नहीं (बिलकुल मुफ्त) |
आवश्यक दस्तावेज | Aadhaar Card, Bank Passbook, Registered Mobile Number |
समय सीमा | 24 घंटे में NPCI Link हो जाता है |
स्टेटस चेक करने का तरीका | UIDAI Official Website पर जाकर Bank Seeding Status चेक करें |
लाभ | Government Schemes, Gas Subsidy, Scholarship, Pension |
NPCI और Aadhaar Seeding में क्या अंतर हैं?
NPCI और आधार सीडिंग दोनों अलग-अलग होते हैं। NPCI का पूरा नाम नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया है, और इसके तहत आधार सीडिंग भी आती है। इसलिए, यदि कोई आपसे NPCI लिंक कराने या आधार सीडिंग करने के लिए कहता है, तो इसमें कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है।
चूंकि आधार सीडिंग NPCI का ही एक हिस्सा है, इसलिए लोग कभी NPCI कराने के लिए कहते हैं और कभी आधार सीडिंग करवाने के लिए। इसके अलावा, कई बार आपको DBT (Direct Benefit Transfer) करने के लिए भी कहा जाता है। यदि इनमें से कोई भी शब्द सुनने को मिले, तो आपको सिर्फ आधार सीडिंग ही करवानी होगी, क्योंकि इसी से सरकारी लाभ सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो पाएंगे।
NPCI Status Kaise dekhe
- आपके बैंक अकाउंट में NPCI हुआ है या नहीं, या पहले से किस बैंक अकाउंट में NPCI है, यह देखने के लिए आपको UIDAI के Official Website पर जाना है।
- आपको Login का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
- Aadhaar Number डालकर और Captcha भरकर Login with OTP पर क्लिक करना है। ध्यान रहे, आपका Aadhaar Mobile Number से Linked होना चाहिए, तभी आप NPCI Status चेक कर सकते हैं।
- Login के बाद आपका Home Page खुल जाएगा, आपको Bank Seeding Status का एक बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है।
- आपके सामने NPCI Status शो हो जाएगा। अगर आपका Status Active दिख रहा हो और Bank Name दिख रहा हो, तो इसका मतलब है कि आपका Aadhaar Seeding उसी Bank से है।
How To Link Bank Account With NPCI
- यदि आपको Status में Not Active या Failed दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका Bank Account NPCI से Linked नहीं है।
- NPCI से Link करने के लिए आपको Bank जाना होगा।
- वहां आपको Bank Staff से बात करनी है, इसके बाद वे आपको प्रक्रिया बताएंगे, जिसे आपको पूरा करना होगा।
- संभव है कि आपको Form भरने के लिए दिया जाए या कुछ Banks में Digital तरीके से आपका Biometric Verification करके NPCI लिंक कर दिया जाता है।
- आमतौर पर 24 घंटे के अंदर आपका Bank Account से NPCI Link हो जाता है।
- इसका Status आप ऊपर बताए गए Process से Check कर सकते हैं।
How do I change my NPCI bank account?
यदि आपके बहुत सारे बैंक अकाउंट हैं और जिस बैंक अकाउंट से आप NPCI लिंक नहीं करना चाहते हैं, लेकिन वह ऑटोमैटिक NPCI हो गया है, तो आप इसे बहुत आसानी से चेंज कर सकते हैं।
How To Link Bank Account With NPCI के सेक्शन में जो प्रक्रिया मैंने बताई है, आपको वही प्रक्रिया फॉलो करनी है। इससे आपका NPCI लिंक आपके नए बैंक अकाउंट से हो जाएगा।
What is the role of NPCI?
NPCI भारत में जितने भी Payment से संबंधित कार्य होते हैं, उन्हें NPCI के द्वारा Handle किया जाता है। इसके अंदर ही Aadhaar Seeding भी आता है। यदि आपका Aadhaar Seeding आपके Bank Account में है, तो DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से Direct आपके Bank Account में Money भेज दिया जाता है।
निष्कर्ष
जो लोग अपना Bank Account NPCI से Link करने की Process के बारे में जानना चाहते थे या यह देखना चाहते थे कि उनका Bank Account NPCI से Linked है या नहीं, उनके लिए यह Article बहुत उपयोगी है।
इस Article में मैंने आपको How To Link Bank Account With NPCI और NPCI Status कैसे Check करें, इसकी जानकारी दी है। साथ ही, कुछ लोगों को Aadhaar Seeding, NPCI और DBT में Confusion रहता है, तो उसका भी Answer मैंने इस Article में दिया है।
मुझे उम्मीद है कि आपको यह Article पसंद आया होगा। यदि पसंद आया, तो इसे अपने Friends के साथ भी Share करें ताकि उन्हें भी यह जानकारी मिल सके। धन्यवाद!
क्विक लिंक्स
FAQs
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा बैंक खाता NPCI से जुड़ा है?
मेरा बैंक खाता NPCI से ऑनलाइन कैसे लिंक होगा?
मेरा बैंक खाता NPCI से ऑनलाइन कैसे लिंक होगा? NPCI से बैंक खाता लिंक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया अभी तक उपलब्ध नहीं है। यदि आप अपने बैंक खाते से aadhaar Seeding (NPCI) लिंक करना चाहते हैं, तो आपको अपने बैंक में जाकर एक छोटा सा प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही आपके बैंक खाते से NPCI लिंक होगा।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।