Bihar Marriage Certificate Kaise Banaye 2025: यदि आपकी शादी हो चुकी है और अब तक आपने अपना Marriage Certificate नहीं बनवाया है, तो इसका कारण हो सकता है कि आपको Marriage Certificate के उपयोग के बारे में पता नहीं होगा। या फिर आपको ऐसा लग रहा होगा कि Bihar Marriage Certificate बनाने की प्रक्रिया कठिन होती होगी।
यदि इसी कारण से अब तक आपका Marriage Certificate नहीं बन पाया है, तो इस लेख में मैं आपको Marriage Certificate के उपयोग और इसे बनाने की पूरी प्रक्रिया बताऊंगा। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़िए।
Bihar Marriage Certificate Kaise Banaye 2025: Overview Table
लेख का नाम | Bihar Marriage Certificate Kaise Banaye 2025 |
उद्देश्य | विवाह प्रमाण पत्र की जानकारी |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
शुल्क | 100 रूपए |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड |
आधिकारिक वेबसाइट | Enibandhan Portal |
Marriage Certificate क्या होता हैँ?
जिन्हें नहीं पता कि Marriage Certificate क्या होता है, उन्हें मैं बता दूँ कि जब आपकी शादी होती है, तो वह आपके धर्म और रीति-रिवाज के अनुसार होती है। लेकिन इसका कोई भी प्रमाण सरकार के पास नहीं होता है।
इसीलिए सरकार आपकी शादी के प्रमाण के तौर पर Marriage Certificate बनवाती है। इस Certificate का उपयोग करके आप उन सभी लाभों का लाभ उठा सकते हैं, जो सरकार द्वारा विवाहित लोगों को दिए जाते हैं।
Marriage Certificate Benefit’s
कई लोग इस वजह से अपना Marriage Certificate नहीं बनवाते हैं क्योंकि उन्हें इसके उपयोग के बारे में जानकारी नहीं होती। फिर वे सोचते हैं कि यदि इसका कोई लाभ ही नहीं है, तो इसे क्यों बनवाएँ। यदि आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि Marriage Certificate क्यों बनवाना चाहिए और इसके कुछ फायदे क्या हैं। इसे ध्यान से पढ़िए –
- Marriage Certificate बनवाने पर आप कानूनी तौर पर विवाहित माने जाते हैं, और जब भी आपको कोई कानूनी कार्य करना होता है, तो इसमें आपको Marriage Certificate देना आवश्यक होता है।
- विवाहित लोगों के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जाती हैं। यदि आप इन योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको Marriage Certificate की आवश्यकता होती है।
- यदि कोई महिला अपने पति का नाम अपने किसी दस्तावेज़ पर जोड़ना चाहती है, तो प्रमाण के तौर पर उन्हें Marriage Certificate देना होता है, क्योंकि इसमें उनके पति का नाम दर्ज होता है।
- Passport, Visa जैसे दस्तावेज़ बनवाने के लिए भी Marriage Certificate की जरूरत होती है।
विवाह प्रमाण पत्र बनाने में कौन से दस्तावेज लगेंगे?
- आधार कार्ड
- पति और पत्नी के पासपोर्ट साइज फोटो
- कम से कम दो गवाह और उनके प्रमाण पत्र
- सादी का निमंत्रण कार्ड
Bihar Marriage Certificate Kaise Banaye: How To Apply
- बिहार मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको Bihar e-Nibandhan Portal पर जाना है।
- आपको Login का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना है, उसके बाद आपको Citizen Login पर क्लिक करना है।
- अब आपको Please Sign Up (New User) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आपको अपनी सभी जानकारी भरकर Sign Up कर लेना है। इसके बाद आपको User ID और Password मिलेगा, जिसके जरिए आपको Login कर लेना है।
- फिर से आपको e-Nibandhan के होम पेज पर आना है।
- Marriage Registration पर क्लिक करना है।
- आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको Husband की जानकारी देनी होगी और Husband के डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसके बाद Save & Continue बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक और फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको Wife की सभी जानकारी भरनी होगी और Documents अपलोड करके Save & Continue वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने Payment बटन आ जाएगा। इसमें आपको कुछ चार्ज देना होगा। यदि आपकी शादी को ज्यादा दिन हो गए हैं, तो आपको अधिक चार्ज लग सकता है, और कम दिन हुए हों तो कम चार्ज लगेगा।
- जितना भी चार्ज लगे, वह Payment कर देना है। उसके बाद आपको अपने Marriage Office (रजिस्ट्रार कार्यालय )का पता लगाना है और वहां जाकर अपने सभी डॉक्यूमेंट जमा करने हैं और जो प्रक्रिया होगी, उसे पूरा करना है।
- प्रक्रिया पूरी होने के कुछ ही दिनों बाद आपको Marriage Certificate दे दिया जाएगा।
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से हमने आपको Marriage Certificate के बारे में जानकारी दी और बताया कि क्यों Marriage Certificate बनवाना चाहिए, इसके क्या लाभ हैं, और इसे बनाने की प्रक्रिया क्या है। साथ ही, जो लोग बिहार में रहते हैं, उनके लिए Marriage Certificate बनवाने का Step-by-Step Process भी बताया गया है।
मुझे उम्मीद है कि यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी रहा होगा। यदि आपको यह लेख उपयोगी लगा, तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करिए, ताकि वे भी Marriage Certificate के बारे में जान सकें। धन्यवाद!
क्विक लिंक्स
FAQs
क्या मैं बिहार में विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
हाँ, यदि आप बिहार के निवासी हैं, तो आप घर बैठे अपना विवाह प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेकिन पूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपको Marriage Office जाना ही होगा।
विवाह प्रमाण पत्र के लिए कितना शुल्क है?
विवाह प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको ₹100 का शुल्क लगता है। यदि आपकी शादी को अधिक दिन हो गए हैं, तो यह शुल्क इससे अधिक भी हो सकता है।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।