ABHA Card: दोस्तों, Ayushman Bharat Mission के तहत सरकार ने Ayushman Bharat Health Card लॉन्च किया था, जिसके तहत लोगों को ₹500000 तक मुफ्त इलाज दिया जाता हैं। इसके कुछ समय बाद ही, दोस्तों, सरकार ने एक ABHA Card लॉन्च किया था, लेकिन भारत में बहुत कम लोग इस कार्ड के बारे में जानते हैं।
यदि आपको इस Card के बारे में जानकारी नहीं है और आप इस Card के लाभ के बारे में जानना चाहते हैं, इसे कैसे बनाएं यह जानना चाहते हैं, इस Card को कौन बना सकता है, क्या Eligibility है – यह सब जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़िए। इस लेख में आपको सारी जानकारी मिलने वाली है।
ABHA Card – Overview
योजना का नाम | Ayushman Bharat Health Account (ABHA) |
लॉन्च वर्ष | 2021 |
उद्देश्य | नागरिकों के हेल्थ रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित करना |
प्रमुख लाभ | इलाज के लिए डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मान्य, मेडिकल इतिहास की आसान एक्सेस |
योग्यता | कोई भी भारतीय नागरिक |
जरूरी दस्तावेज | Aadhaar Card, Mobile Number (लिंक होना चाहिए) |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/अस्पताल/CSC सेंटर के माध्यम से |
चार्ज | पूरी तरह फ्री |
ABHA Card Kya Hai?
आप तो जानते ही होंगे कि कई बार लोगों का इलाज समय पर नहीं हो पाता है और इस वजह से वे बच नहीं पाते हैं। डॉक्टर को बीमारी पकड़ने के लिए कई Tests करने पड़ते हैं, और जब तक Disease का पता चलता है, तब तक बहुत देर हो जाती है।
इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने ABHA Card लॉन्च किया। इस Card में आपकी बीमारी से संबंधित सभी Data रहता है, जिससे डॉक्टर को आपकी Disease की जानकारी पहले से होती है और वे सही समय पर आपका इलाज कर पाते हैं।
ABHA Card में Health का Record कैसे रहता है?
जब आप अस्पताल जाते हैं, तो आपकी जांच होती है और आपको दवाई दी जाती है। जो भी जांच में निकलता है, उसकी Reports डॉक्टर के द्वारा आपके ABHA Card में दर्ज कर दी जाती हैं।
इन्हीं Reports की वजह से, जब भविष्य में आपको कोई भी Serious Issue होता है, तो डॉक्टर आपके ABHA Records को चेक कर सकते हैं और उसी हिसाब से आपका इलाज शुरू कर देते हैं, जिससे आपकी जान बच सकती है।
साथ ही दोस्तों, ABHA Card, Aadhaar के साथ लिंक रहता है और आपका Aadhaar Card, Mobile Number से जुड़ा होता है। इसी वजह से, जब आप अपना Registration Hospital में कराते हैं, तो आपके Mobile Number के माध्यम से आपके ABHA Records भी डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं।
ABHA Id क्या होती हैं?
जिन लोगों का भी ABHA Card बनता है, उन्हें एक Unique ABHA ID दी जाती है। इसी Unique ID की वजह से डॉक्टर बहुत आसानी से आपके Health Records को चेक कर पाते हैं।
Abha Card Benefits
- कभी आपको Blood चढ़ाने की आवश्यकता होती है, तो इसका रिकॉर्ड आपके ABHA Health Card में पहले से मौजूद रहता है, जिससे आपको दोबारा Blood Test नहीं कराना पड़ता है।
- ABHA Card की वजह से डॉक्टर आपका इलाज जल्दी शुरू कर सकते हैं।
- जब आप बेहोशी की हालत में होते हैं और अस्पताल के पास आपका कोई भी डेटा नहीं होता, तो इस Card के माध्यम से आपका डेटा प्राप्त किया जा सकता है।
- ABHA Card की मान्यता Private और Government Hospitals दोनों में होती है। यदि आपका इलाज एक अस्पताल में नहीं हो पाता और आपको दूसरे अस्पताल में जाना पड़ता है, तो दोबारा Tests कराने की जरूरत नहीं होती क्योंकि सभी रिकॉर्ड पहले से इसमें दर्ज होते हैं।
ABHA Card को कैसे बनाया जा सकता है?
ABHA Card को मोबाइल के जरिए बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। आप इसे अस्पताल, CSC सेंटर या ऑनलाइन घर बैठे भी बनवा सकते हैं। यदि आप ABHA Card को ऑनलाइन बनाना चाहते हैं, तो मैं इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया बताने वाला हूं। इसे ध्यान से पढ़िए और अपना ABHA Card आसानी से बनाइए।
आभा कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
- Aadhaar Card
- Mobile Number
- आपका Mobile Number, Aadhaar Card से लिंक होना चाहिए।
How To Make Abha Card Online
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: Aadhaar Card बनाने के लिए आपको Aadhaar Card की आधिकारिक वेबसाइट abha.abdm.gov.in/abha/v3/ पर जाना है।
- “Create ABHA Number” पर क्लिक करिए।
- “Create Your ABHA Number Using Aadhaar” पर क्लिक करिए।
- इसके बाद, आपके सामने एक बॉक्स ओपन हो जाएगा, जिसमें आपको अपना Aadhaar Number डालना है।
- नीचे आपको Captcha Code के रूप में एक प्रश्न मिलेगा, उसका उत्तर भरिए।
- “Next” बटन पर क्लिक करिए।
- आपके Aadhaar Registered Mobile Number पर OTP जाएगा, जिसे भरिए और “Next” बटन पर क्लिक करिए।
- अब अपना Mobile Number भरिए और “Verify” पर क्लिक करिए। फिर आपके Mobile Number पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करिए।
- अब अपना Email ID भरिए। आपके Email ID पर एक Verification Link जाएगा, इस पर क्लिक करिए, जिससे आपका Email भी Verify हो जाएगा।
- अब आपको एक बॉक्स दिखेगा, जिसमें लास्ट में @abha लिखा होगा। इस बॉक्स में आपको एक Unique ID बनानी है, जैसे आप Email ID बनाते हैं।
- इसके बाद, “Create ABHA Card” पर क्लिक करिए।
- अब आपके सामने आपका ABHA Card बनकर आ जाएगा।
- यदि आप इसे डाउनलोड करना चाहते हैं, तो “Download ABHA Card” पर क्लिक करिए।
इस प्रक्रिया से आपका ABHA Card बनकर तैयार हो जाएगा। इस कार्ड को आप प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।
निष्कर्ष
देश के बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो ABHA Card के बारे में नहीं जानते हैं। इसी को समझते हुए, मैंने इस लेख को लिखा और इस लेख में आपको ABHA Card से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताई है। साथ ही, आभा कार्ड को कैसे बनाना है, इसकी प्रक्रिया भी बताई है।
मुझे उम्मीद है कि अब आपके मन में ABHA Card से संबंधित कोई भी सवाल नहीं होंगे। यदि आपने भी अपना आभा कार्ड नहीं बनवाया है, तो अभी अपना ABHA Card बनाइए। और यदि आपको यह आलेख उपयोगी लगा, तो इसे अपने दोस्तों से भी शेयर करिए ताकि वे भी आभा कार्ड के बारे में जान सकें।
क्विक लिंक्स
FAQs
आभा कार्ड को कौन बनवा सकते हैं?
भारत के सभी लोग ABHA Card बनवा सकते हैं। इसे आप अपने मोबाइल से ऑनलाइन भी बना सकते हैं।
आभा कार्ड बनाने में कितना चार्ज लगता है?
यह कार्ड बनवाना बिल्कुल फ्री है। आप इसे बहुत ही आसानी से, बिना किसी शुल्क के, अपने मोबाइल से बना सकते हैं।
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।