PAN 2.0 Online Apply Process 2025: दोस्तों, Income से संबंधित कोई भी कार्य हो, उसमें हमें PAN Card की आवश्यकता होती है। इसलिए, आपका PAN Card सुरक्षित रहना बहुत आवश्यक है। सरकार के द्वारा आपके PAN Card को सुरक्षित करने के लिए एक नया PAN Card लॉन्च किया गया है, जिसका नाम PAN 2.0 है।
इस नए PAN 2.0 को बनवाकर आप अपनी Income से संबंधित जानकारी को और अधिक Secure कर सकते हैं और भविष्य में होने वाली Fraud से खुद को बचा सकते हैं।
इस लेख में मैं आपको PAN 2.0 क्या है, इसकी जानकारी दूंगा और इसे Online Apply कैसे करें व घर पर कैसे मंगवाएं, इसकी विस्तृत जानकारी देने वाला हूं। इसलिए, यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, इसे आखिर तक पढ़िए।
PAN 2.0 – Overview
कार्ड का नाम | PAN 2.0 |
लॉन्च करने वाली संस्था | भारत सरकार |
सुरक्षा फीचर्स | QR Code, Encrypted Data |
आवेदन प्रक्रिया | Online (Official Website) |
शुल्क | ₹50 (Reprint PAN के लिए) |
डिलीवरी समय | 7 से 15 दिन (डाक के माध्यम से) |
अनिवार्यता | Not Mandatory (Optional) |
लाभ | धोखाधड़ी से बचाव, डिजिटल वेरिफिकेशन |
What Is Pan 2.0
भारत सरकार के द्वारा PAN Card को डिजिटलाइज और सुरक्षित करने के लिए PAN Card 2.0 लॉन्च किया गया है। इस नए PAN Card में आपको कोई भी जानकारी प्रिंटेड फॉर्म में नहीं दिखेगी, और इसके बदले आपको एक Dynamic QR Code दिया जाएगा, जिसे स्कैन करने पर आपकी जानकारी दिखेगी।
इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 100% पेपरलेस होगा और इसे बहुत आसानी से बनाया जा सकेगा। साथ ही, इस Portal के माध्यम से PAN Card से संबंधित सभी जानकारी तुरंत अपडेट हो जाएगी।
जिस तरह पुराने PAN Card में डिटेल सुधारने के बाद नया PAN Card Reprint करवाना पड़ता था, वह झंझट इस PAN Card में खत्म हो जाएगी क्योंकि जो भी Update आपको अपने PAN Card में करना होगा, वह तुरंत PAN 2.0 Portal के माध्यम से हो जाएगा।
Pan 2.0 kaise Banaye
PAN कार्ड 2.0 बनाने के लिए सरकार के द्वारा एक पोर्टल लॉन्च किया जाएगा जिसके माध्यम से PAN 2.0 आप आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। इसके साथ ही, इस पोर्टल से आप PAN संबंधित सभी कार्य एक ही जगह इसी पोर्टल के द्वारा कर पाएंगे।
फिलहाल, सरकार की तरफ से PAN 2.0 बनाने के लिए कोई भी पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है। इसलिए, यदि कोई आपको कह रहा है कि आप NSDL या UTI की वेबसाइट से PAN 2.0 को reprint के माध्यम से order कर सकते हैं, तो यह गलत जानकारी है।
यदि आप अपना PAN 2.0 बनवाना चाहते हैं, तो आपको अभी इंतजार करना होगा। जैसे ही सरकार की तरफ से PAN 2.0 के पोर्टल को लॉन्च किया जाएगा, हम आपको step-by-step process बताएंगे।
क्या PAN 2.0 बनाना अनिवार्य है?
सरकार की तरफ से यह बता दिया गया है कि जितने भी पुराने PAN कार्ड हैं, सभी मान्य हैं। और यदि आपके पास पहले से PAN कार्ड है, तो आपको नया PAN कार्ड बनवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, यदि आप अपने PAN कार्ड को और सुरक्षित बनाना चाहते हैं और इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप भविष्य में, जब PAN 2.0 का पोर्टल लॉन्च हो, इस कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मात्र आपको ₹50 फीस लगेगी और आपके घर तक PAN 2.0 पहुंचा दिया जाएगा।
PAN 2.0 के लिए पात्रता
- जिनके Aadhaar Card से PAN Card लिंक है, वे इस कार्ड के लिए Apply कर सकते हैं।
- आपके PAN Card और Aadhaar Card में Mobile Number लिंक होना चाहिए।
Pan 2.0 Benifits
- जानकारी सुरक्षित – कार्ड पर कोई भी जानकारी प्रिंट नहीं रहती और उसके बदले आपको Dynamic QR code दिया जाता हैं, जिसमें आपकी जानकारी रहती हैं।
- QR कोड सिक्योरिटी – केवल स्कैन करने पर ही जानकारी मिलेगी और आम आदमी इसको स्कैन नहीं कर सकेगा।
- धोखाधड़ी कम – नये पेन कार्ड में कोई भी जानकारी नहीं दिखेगी जिस वजह से धोखाधड़ी कम हो जायेगा।
- तेज़ वेरिफिकेशन – (QR कोड) होने की वजह से वेरिफिकेशन करने के लिए सिर्फ QR code scan करना होगा और आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी।
- ऑनलाइन अपडेट – Dynamic QR code होने की वजह से कोई भी जानकारी आप Pan 2.0 portal पर अपडेट करेंगे तो डायरेक्ट आपके Pan Card में चेंज हो जाएगी।
- एक पोर्टल – Pan Card को अभी NSDL, UTIITSL, Protean e-Gov) के द्वारा बनाया जाता हैं, और सुधार किया जाता हैं लेकिन Pan 2.0 Portal आने पर सभी कार्य एक जगह होंगे।
PAN 2.0 Online Apply Process 2025
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।